[aioseo_breadcrumbs]

7 दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ

बारां । हॉस्पिटल रोड़ स्थित सार्वजनिक धर्मादा संस्था धर्मशाला में लॉयंस क्लब बारां श्रीजी के तत्वावधान में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लेब मुंबई द्वारा सात दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ उद्योगपति विष्णु साबू के मुख्य आतिथ्य, लॉयंस क्लब अध्यक्ष बृजमोहन मेहता की अध्यक्षता व शहर के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। संयोजक कुंजबिहारी नागर ने बताया कि वेद वेदांक विद्यापीठ के आचार्य पंडित चूड़ामणि के सानिध्य में पंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ भगवान गणेश व महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि किशनगंज विधायक ललित मीणा, पूर्व जिला प्रमुख भरत मारन, पूर्व जिला प्रमुख व भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन व आनंद गर्ग, परवन नहरी संघर्ष समिति अध्यक्ष पवन यादव, नगर परिषद उप नेता प्रतिपक्ष अंतू रानी शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कपिलदेव शर्मा, मंडी व्यवसायी राधाकिशन नागर, धाकड़ महासभा जिलाध्यक्ष महावीर माथोडिया, एडवोकेट रविन्द्र ठेनुआ ,मुकेश शर्मा नेपाली आदि उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने पहला सुख निरोगी काया बताते हुए शिविर को घर बैठे गंगा आने जैसा बताया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को इसका अधिकाधिक लाभ लेने का आग्रह किया। किशनगंज विधायक ललित मीणा ने बारां में विशाल जांच शिविर आयोजित कराकर यहां के जनसमूह को लाभ दिलाने हेतु आभार जताया। गौरतलब है की हर वर्ष लगने वाले इस शिविर का आमजन में खासा उत्साह रहता है। क्लब अध्यक्ष बृजमोहन मेहता ने बताया कि संचालन कवि भैरूलाल भास्कर ने किया। इस दौरान क्लब के हुकमचंद टोंग्या, अंजना अरोड़ा, संतोष नागर, हंसराज नागर, राधेश्याम शर्मा आदि सदस्यों ने अतिथियों का उपरने व मालाओं से स्वागत किया। पदाधिकारियों के अनुसार शिविर में जांचों के लाभ हेतु प्रातः 6 बजे से 12 बजे के मध्य शिविर स्थल धर्मादा धर्मशाला हॉस्पिटल रोड़ भूखे पेट आना होगा। जहां मात्र एक ब्लड सैंपल से पूरे शरीर की करीब 70 जांचे रियायत दर में करके हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा परामर्श दिया जाएगा। जांच टीम के सदस्य व्यवस्थाओं का प्रबंधन देख रहे है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7073777740 व 7073777790 जारी किए गए हैं।
’पूरे शरीर की 70 जांचे होगी शिविर में’
शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जांचे मात्र एक ब्लड सैंपल से की जाएगी। जिनमें मुख्य रूप से विटामिन बी12, विटामिन डी3, रक्तकणिका, हिमोग्लोबिन, तीन माह की औसत शुगर, थायराइड, लिवर , किडनी , हार्ट की जांचों सहित गठिया, प्रोस्टेट व महिलाओं में केंसर संबंधित गंभीर बीमारियों की जांचे भी सम्मिलित है।
वरिष्ठ नागरिकों के घर से लिए जायेंगे सैंपल’
शिविर स्थल तक पहुंचने में असमर्थ नागरिकों के घर से सैंपल लाने हेतु जांच टीम के विशेष सदस्यो को नियुक्त किया है जो प्रातः 6 बजे से 12 बजे के मध्य सेवाएं देंगे। घर से सैंपल लाने का अतिरिक्त कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket