बारां। शहर में प्रताप चौक के पास सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई में 27 जून को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर प्रातः 9 से 12 बजे तक 0 से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्रॉप पिलाई जाएगी।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि इस दौरान गुदा जन्य व्याधियों जैसे अर्श, मस्सा, भगंदर आदि की जांच क़र चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। वहीं चर्म रोग जैसे दाद (दद्रु ), सोरायसिस (कुष्ठ), एग्जिमा (विचर्चिका), कील मुहासे, चेहरे पर काला तिल, मस्सा, पैरों में कील आदि चर्म रोगों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। मौसमी बीमारियां जुकाम, बुखार कास प्रतिश्याय के लिए औषधि युक्त क्वाथ और किट दिया जाएगा। डॉ. मीणा ने बताया कि स्वर्ण प्राशन औषधी बच्चों की रोग प्रतिरोधक व बौद्धिक क्षमता को बढ़ाती है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




