[aioseo_breadcrumbs]

संतो के सानिध्य में 27 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथायात्रा

बारां । मंदिरश्री प्यारेराम जी से 23वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा 27 जून को महामंडलेश्ववर रामनरेशदास महाराज, रामदास महाराज महात्यागी मधुसुदन महाराज व आचार्य परमानंद के सानिध्य में निकाली जाएगी। समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख कमल नागर ने बताया कि रथयात्रा की शुरुआत मंदिर प्यारेरामजी से शाम चार बजे ज़िला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा महा आरती के साथ शुरू होगीं। इस दौरान पुलिस बेंड द्वारा मधुर भक्तीमय धुनो की प्रस्तुति दी जायगी। भगवान जगन्नाथ के रथ की साज सज्जा एस्कान ग्रुप द्वारा की जायगी एवं रथ के आगे प्रमुख भक्ती एस्कान ग्रुप की ही रहेगी। नगर भ्रमण के दौरान रथयात्रा की सारी सुरक्षा सेवा हिन्दू अखाड़ा समिति द्वारा रहेगी।समिति के संयोजक सत्यनारायण गर्ग ने बताया कि पहली बार भगवान जगन्नाथ समिति के सदस्य ड्रेस कोड के साथ रथ के साथ चलेंगे। रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होकर प्रताप चौक पहुंचेगी। जहां पुलिस बैंड, एस्कान ग्रुप द्वारा भजन भक्ती के साथ इवेंट के कलाकारों द्वारा भव्य महा आरती की जाएगी। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी व प्रसाद वितरण होगा।

महावीर कला मंडल, गणगौर सेवा समिति सहित कई संस्थाओं की सहभागिता के साथ-साथ श्याम बाबा की बग्गी और भजन करते झूमते नाचते श्याम भक्त चलेंगे। संरक्षक नर्सिंह नागर, प्रकाश खंडेलवाल, हेमराज चौबे, पुरुषोत्तम नामा, रमेश यादव, पृथ्वीराज मीणा, मनोज शर्मा, प्रमोद शर्मा, मुरली कसेरा, हिन्दू अखाड़ा समिति के मुकेश शर्मा, यात्रा मार्ग संचालन गर्ग प्रदीप जैन द्वारायात्रा मार्ग के बाजारों में पत्रक वितरण कर सभी को रथयात्रा के लिए आमंत्रित किया। साथ ही व्यापारियों से रथयात्रा के दौरान आवगमन की सुगमता को लेकर दुकानों के आगे लगे पाल पल्ली और सामान हठाने का आग्रह किया गया।

हिंदू अखाड़ा समिति की हुई बैठक
रथ यात्रा महोत्सव में भागीदारी एवं जिम्मेदारी निभाने के लिए हिंदू अखाड़ा समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली के निजी आवास पर हिंदू अखाड़ा समिति की मीटिंग आयोजित की गई। पदाधिकारी दिनेश सोनी व बलवंत सिंह ने बताया कि अध्यक्ष मुकेश शर्मा नेपाली की अध्यक्षता में दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ श्री जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ के रथ की सुरक्षा जिम्मेदारी के साथ साथ जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाते हुए दी गई जिम्मेदारियां को पूर्ण किया जावेगा। नेपाली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह हमारा धार्मिक उत्सव हैंं।

जिसे हम सब मिलकर महापर्व के रूप में विस्तार करें एवं रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने गणवेश के साथ उपस्थित हो एवं जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूर्ण करें। इस अवसर पर पवन सुमन, विक्की सेन, गोविंद शर्मा, रवि पुजारी, अजय नगर,महेश नागर, बुद्धि प्रकाश शर्मा, गजानंद, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, पवन पांचाल, राजू लश्करी, राज कश्यप, दिनेश अग्रवाल, विशाल सिंह, बंटी, दीपक, रोहित, बालवीर रूबी सुमन और मन्नू नामा सहित़ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित है।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket