बारां । मानसून की प्रथम बारिश के कारण पार्वती नदी में पानी की टरबिडीटी की मात्रा अत्यधिक होने के कारण शहरी जल योजना बारां के पाठेडा स्थित जल शोधन संयत्र से जल शुद्विकरण की क्षमता कम होने के कारण शुद्व पेयजल उत्पादन में कमी आई। जिसके फलस्वरूप जलापूर्ति बालाजीनगर, शाहबाद दरवाजा, शिवाजीनगर, अटरू रोड, नारेडा रोड इत्यादि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर के शेष अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य रहेगी।

शहर के उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि जल शोधन संयंत्र के रखरखाव के मद्देनजर पेयजल आपूर्ति नही होने की में पर्याप्त जल भण्डारण रखने की सलाह दी जाती है। उपरोक्त पेयजल आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में मांग अनुसार टेंकरों से जल परिवहन कर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। पेयजल समस्या हेतु विभागीय कन्ट्रोलरूम के दूरभाष नम्बर 07453-294754 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




