[aioseo_breadcrumbs]

विधायक बैरवा ने बिजली व जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्याओ को दुरस्त करने के निर्देश दिये’

’आमजन को साफ पानी व निर्बाध बिजली मिले यही मेरी प्राथमिकता- विधायक बैरवा’
बारां । समेत विधानसभा मे व्याप्त बिजली व पानी की समस्या को लेकर विधायक बैरवा सहित भाजपा पदाधिकारियों ने बिजली विभाग एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया। इस दौरान विधायक बैरवा ने जोनल चीफ इंजीनियर एस बैरवा व एसई नरेंद् बिलोटिया को कहा कि आमजन के लिए चौबीस घण्टे निर्बाध बिजली मिले इस संबंध मे मुझसे क्या चाइये ये बताओ। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि समेत विधानसभा मे व्याप्त बिजली की समस्या बार बार ट्रिपिंग व फाल्ट आना सुधारने मे लगने वाले अधिक समय को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की।

वही आमजन को बिजली पर्याप्त मात्रा मे निर्बाध मिले, इसको लेकर राजस्थान सरकार से चाही गई सुविधाओ को लेकर भरोसा दिलाया। वहीं पीएचईडी एसई आलोक गुप्ता को बारां अटरु विधानसभा मे पानी सप्लाई मे गड़बड़ी नलो मे गंदा पानी आने की शिकायतों अमृत जल योजना की धीमी गति को लेकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता यशभानु जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव भारद्वाज जिला महामंत्री हर गोविंद जैन, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता भाजपा नेता जयेश गालव, मुकेश केरवालिया, सत्येंद्र केदाहेड़ी नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल ,बद्रीप्रसाद मेघवाल,जितेंद्र सिंह रहलाई, भानु प्रताप रहलाई, हेमन्त शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, मनीष धाकड़, नरेद्र नागर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket