3 दिन की चेतावनी-कहा 3 दिन में शुद्ध पानी नहीं आया तो होगा आंदोलन
बारां । वार्ड 22 चरीघाट क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में वार्ड के लोगां ने नलों में 3 दिन से आ रहे दूषित पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के एईएन को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 22 चरीघाट रोड समेत लंका कॉलोनी, सुसावन बस्ती, बरडिया बस्ती, कुंजबिहारी कॉलोनी समेत शहर के कई हिस्सों में तीन दिन से दूषित व गंदा पानी आ रहा है। जिसको लोग काम में नहीं ले पा रहे हैं।
यहां तक की लोग इस पानी को नहाने में भी काम नहीं ले रहे हैं, पीना तो बहुत दूर की बात है। फिर भी कई लोग मजबूरी में इस पानी को काम में ले रहे हैं। दूषित पानी आने से सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हो रही है। इस पानी से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है। रोहित गुर्जर ने कहा कि लंका कॉलोनी समेत शिवाजी कॉलोनी में रखी टंकियों की सफाई भी करवाई जाए। वार्ड के लोगों व महिलाओं ने जलदाय विभाग को चेतावनी दी है कि अगर 3 दिवस के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शहर में आंदोलन किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




