मतदाता टर्नआउट रिपोर्ट अपलोड करने की प्रक्रिया हुई डिजिटल, पारदर्शिता और गति में बड़ा सुधार
बारां । भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में सम्पन्न हुए पांच विधानसभा क्षेत्रों कृ केरल, गुजरात, पंजाब व पश्चिम बंगाल कृ में हुए उपचुनावों के दौरान अपने नवीन डिजिटल प्लेटफॉर्म का संचालन प्रारंभ कर दिया है। यह प्लेटफॉर्म आयोग की 40 से अधिक मौजूदा मोबाइल और वेब एप्लिकेशनों को एकीकृत करता हैं। जिसे इस वर्ष 4 मई को लॉन्च किया गया था। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू डॉ. विवेक जोशी के नेतृत्व में विकसित म्ब्प्छम्ज् का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज डेटा-सुलभ बनाना है।
उपचुनावों के दौरान इस प्लेटफॉर्म के कई मॉड्यूल्स का सफल उपयोग किया गया, जो आगामी चुनावों में पूर्ण रूप से सक्रिय रहेंगे। मतदाता टर्नआउट रिपोर्टिंग में आया डिजिटल परिवर्तन पहली बार, मतदान केंद्रों पर नियुक्त पीठासीन अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर ही सीधे पर मतदाता टर्नआउट रिपोर्ट अपलोड की। इससे पूर्व यह प्रक्रिया मैनुअल होती थी। इस डिजिटल बदलाव के चलते अब मतदाता रुझान बेहद कम समय में सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सके, जिससे पारदर्शिता कार्य की गति में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
72 घंटे में जारी हुए इंडेक्स कार्ड
ईसीआईनेट के एक व प्रमुख लाभ के रूप में, आयोग ने मतदान परिणामों की घोषणा के महज 72 घंटे के भीतर इंडेक्स कार्ड जारी कर दिए। पहले यह कार्य मैनुअली होता था और इसमें सप्ताहों का समय लगता था। अब इस प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया गया है। जिससे अधिकांश डेटा सीधे ईसीआईनेट से स्वतः भरे जा रहे हैं। क्या है इंडेक्स कार्ड इंडेक्स कार्ड एक गैर-वैधानिक लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण रिपोर्टिंग फॉर्मेट है, जिसे 1980 के दशक के अंत में आयोग द्वारा शुरू किया गया था।
इसमें प्रत्याशियों की जानकारी, मतदाताओं की संख्या, मतदान आंकड़े, पार्टीवार वोट प्रतिशत, लिंग आधारित मतदान पैटर्न और क्षेत्रीय विविधताएं जैसे कई महत्वपूर्ण आंकड़े सम्मिलित होते हैं। ये इंडेक्स कार्ड शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, पत्रकारों और आम जनता के लिए उपयोगी हैं और भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपचुनाव टैब में उपलब्ध हैं। भारत निर्वाचन आयोग के इस डिजिटल कदम से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और सूचना उपलब्धता के एक नए युग की शुरुआत हुई है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




