[aioseo_breadcrumbs]

बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे जिला कलक्टर, राहत कार्यों का लिया जायजा

डूब क्षेत्र के परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट, राशन-पेयजल आवास की व्यवस्था सुनिश्चित
बारां । जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर बारिश से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने अहमदी, अहमदा, हरिपुरा, मलोटी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनसंवाद किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम जबर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, राशन जैसी आवश्यक सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा नदियों, तालाबों व जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया और रास्तों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।

जिला कलक्टर के निर्देशन में बारिश से प्रभावित ग्रामीणों के लिए राशन, पेयजल अस्थायी आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं जलदाय विभाग द्वारा टैंकरों से जल आपूर्ति करवाई जा रही है। प्रभावितों को राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। अहमदी बांध का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बांध के बेस्ट वेयर को डाउन व विस्तार करने, तथा फॉरेस्ट क्षेत्र की ओर गिरे मलबे को हटाने के निर्देश दिए। अहमदी से अहमदा तक के कच्चे रास्ते पर ग्रेवल डालने का कार्य तत्काल शुरू करने को कहा गया है। डूब क्षेत्र में आने वाले 100 से अधिक परिवारों को बजरंगगढ़ छात्रावास में अस्थाई रूप से शिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं। बारिश से हुए नुकसान का तहसील स्तर पर सर्वे कर सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देश दिए गए।

हरिपुरा एवं मलोटी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों ने समस्या बताई, जिस पर जिला कलक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल विद्युत व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए। मलोटी में विद्युत पोलों के टूटने से आपूर्ति बहाली में 8-10 दिन का समय लग सकता है, जिस पर वैकल्पिक व्यवस्था से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए गए। इसके अलावा हरिपुरा के 18 सहरिया परिवारों को डूब क्षेत्र से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने हेतु तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए । जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग को टैंकरों के माध्यम से दो घंटे के अंतराल में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर ने कहा प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कंट्रोल रूम के जिला प्रभारी सतीश परिहार ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरन्त दूरभाष नंबर 07453237081 पर संपर्क करें।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket