[aioseo_breadcrumbs]

बारां में गर्ल्स होस्टल एवं रेजीडेंसी का शुभारंभ

बिजनेस प्लस-
गर्ल्स होस्टल एवं रेजीडेंसी का शुभारंभ
बारां 26 जून। शहर के बाबजी नगर में गर्ल्स होस्टल एवं रेजीडेंसी का शुभारंभ समारोह पूर्वक हुआ। संचालक निर्मल मेहरा ने बताया कि चिधिवत पूजा-अर्चना के बाद साहित्य भारती के प्रदेशाध्यक्ष कवि जगदीश जलजला ने फीता काटकर होस्टल का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर डोमा परिसंघ जिलाध्यक्ष राजेश पंकज, जिला मंत्री रमेश यादव जिला उपाध्यक्ष पदम महावर, नगर अध्यक्ष विनय सोन, नगर उपाध्यक्ष कृष्णामुरारी मेहरा, जीतू मेहरा, रामबाबू, अशोक मेहरा, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामस्वरूप मेहरा प्रिया मेहरा, राजेश मेहरा, आरव, लव, गगन, शियांश, कृतिका, बबलू शर्मा, राकेश गुर्जर, राजेश मीणा, महेन्द्र शर्मा, महेन्द्र मेहरा, किशन मेहरा सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद थे।

संचालक मेहरा ने बताया कि शहर में निजी क्षेत्र में छात्राओं के लिए होस्टल की सुविधा नहीं मिल रही थी। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता रहा था। वहीं उनके अभिभावक भी चिंतित रहते थे। इस समस्या को देखते हुए गर्ल्स होस्टल की शुरूआत की गई है। इसमें सीसीटीवी केमरे, वाटरकूलर एवं वाई-फाई आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली छात्राएं अब पूर्णतया सुरक्षित वातारण में रहने के साथ-साथ पढ़ाई कर सकेंगी।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket