[aioseo_breadcrumbs]

हाथों में तिरंगा मन में जोश के साथ निकाली तिरंगा यात्रा’

बारां । आतंकियों द्वारा पहलगाम में बेगुनाह पर्यटकों के साथ की गई बर्बरता एवं नरसंहार के विरुद्ध भारतीय सेना द्वारा किए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भाजपा कोयला एवं बारां देहात मंडल द्वारा कोयला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा नेता गिर्राज नागर जिला महामंत्री ब्रह्मनंद शर्मा तिरंगा यात्रा जिला संयोजक मुकेश केरवालिया महावीर नामा आदि नेता यात्रा में शामिल हुए। रैली की अगुवाई कर रहें। कोयला मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पारेता व देहात अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी ने बताया की तिरंगा यात्रा में साधु सन्त, पूर्व सैनिक एवं पुलिसकर्मी, सैकड़ों की संख्या में कोयला व बारां देहात मण्डल के कार्यकर्त्ता, मातृशक्ति, युवा व प्रबुद्धजनों समेत कई वर्गों के लोग कोयला कस्बे के छप्पन महाराज के बाग में एकत्र हुए।

जहां से हाथों में तिरंगा मन में जोश व उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया की इस अवसर पर मुरली मीणा, सत्यनारायण शर्मा सत्यनारायण नागर, अटरु मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया, हरिओम सुमन, विजेंद्र नागर, सौभाग मेघवाल हरेंद्र विनोद गालव, राधेश्याम गुर्जर, हंसराज यादव, जोधराज मेहता, राधेश्याम, विनोद लोधा, ओमप्रकाश सुमन, लीलाधर मेहता, चेतन शर्मा, विष्णु सेन, योगेश पारीक योगेश गोढ़, श्रीराम मालव, विष्णु मालव, बलजीत सिंह, अजय सिंह, सत्यनारायण चौधरी, दीपक शर्मा, प्रेम सिंह, बाबूलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket