युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई की संयुक्त बैठक सम्पन्न
हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लेंगे भाग
बारां । आगामी 23 जून को बारां जिला मुख्यालय पर आयोजित होने जा रहे संविधान बचाओ कार्यक्रम को लेकर युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई की संयुक्त बैठक कोटा रोड़ स्थित मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुई। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष यष जैन भाया एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु धाकड़ ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिश-निर्देषानुसार आगामी 23 जून को जिला मुख्यालय पर संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसको लेकर युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक में दोनों जिलाध्यक्षों ने कहा कि 23 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के पधारने पर उनका जिले की सीमा में प्रवेष करने पर युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होनें युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में 23 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। आयोजित बैठक में प्रदेश सचिव सोनू शर्मा, अध्यक्ष मयंक माथोड़िया, जिला उपाध्यक्ष जगमोहन मेहता, छात्र संघ महासचिव साजिद हुसैन, देनप महासचिव हिमांशु गोठवाल, कशिश धाकड़, देनप किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष अंकुल गुर्जर, देव नायक, गोकुल पंकज, देनप ब्लॉक अध्यक्ष विपिन मालव, निक्की मीणा, विजय बैरवा, सूरज हाड़ा, निक्की खटीक समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




