[aioseo_breadcrumbs]

शहर में बिजली के हालात बदतर

हालात नही सुधरे तो करवाएंगे बारां बन्द-खण्डेलवाल
बारां । शहर में बिजली के ऐसे हालात पिछले कई वर्षो में नही देखे गए। लगातार 6-8 घण्टे तक बिजली बन्द रहने के कारण जहां आमजन तो पूरी तरह त्रस्त हैं। वहीं सबसे बड़ी परेशानी व्यापारियों को उठानी पड़ रही हैं। जिसके कारण लघु उद्योग व व्यापार परेशानी के दौर से गुजर रहा है। जिला दुकानदार महासंघ के जिलाध्यक्ष ललितमोहन खण्डेलवाल, वरिष्ठ व्यापारी देवकीनंदन बंसल, विमल कुमार बंसल, अंर्तराष्ट्रीय वैष्य महासम्मेलन के युवा अध्यक्ष भानू कुमार पोरवाल, महामंत्री आनन्द बंसल, व्यवसायी जिनेन्द्र जैन, पवन कुमार गोयल, आसिफ हुसैन, माजिद सलीम, कन्हैयालाल चित्तोडा, राजेन्द्र कुमार मंगल, हेमराज गोयल, पूर्व पालिकाध्यक्ष कैलाश शर्मा, मुकुटबिहारी खींची, पुनीत कुमरा, अब्दुल गनी ने बताया कि बारां शहर में पिछले दो माह से बिजली के हालात काफी गंभीर है।

नियाणा ग्रिड पर सुधार के दावों के बावजूद हालात गंभीर हो गए है। दिन में लगातार घण्टो तक बिजली बंद रहने के बाद पिछले चार दिनों से रात्रि में 6-8 घण्टे बिजली बंद रहना आम बात हो गई। लगता है पूरा बिजली तंत्र शहर के हालात को संभालने में नाकाम है। अनुभवहीन लोगों को फाल्ट सुधारने एवं बिजली तंत्र को ठीक करने में लगाया हुआ है। जो घण्टों तक फाल्ट का पता नही लगा पाते। आये दिन मेन्टीनेन्स के नाम पर घण्टो बिजली बंद रहने के बावजूद भी अब तक बिजली के हालात में सुधार नही हुआ। इसका सीधा असर आमजन के साथ-साथ शहर के लघु व्यापार, उद्योगों व व्यापारिक कारोबार पर दिखाई दे रहा है। अगर बिजली विभाग ने एक सप्ताह में शहर के बिजली हालात को ठीक नही किया तो शहर के व्यापारी शीघ्र ही बारां बन्द की रणनीति पर विचार कर नाकारा बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket