23 जून को होने वाले संविधान बचाओ कार्यक्रम को लेकर की तैयारियां
बारां। कांग्रेस पार्टी के 23 जून को बारां जिला मुख्यालय पर आयोजित होने जा रहे संविधान बचाओ कार्यक्रम को लेकर आज बारां शहर एवं बारॉ ब्लॉक के कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रषान्त भारद्वाज एवं ब्लॉक अध्यक्ष बारां सिद्वार्थ नागर ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के निर्देषानुसार सम्पूर्ण देश भर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व से प्राप्त निर्देशानुसार 23 जून को बारां जिला मुख्यालय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को लेकर आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा एवं बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल द्वारा बारां नगर एवं ब्लॉक बारां के कांग्रेसजनों की बैठक ली गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार द्वारा संविधान की अवहेलना की जा रही हैं। लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। इसके विरोध में 23 जून को बारां जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बडी तादाद में कांग्रेसजन भाग लेंगे। पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल ने कहा कि जिन महापुरूषांं के बलिदान, त्याग से देष आजाद हुआ,
जिन्होंने देश का संविधान बनाया तथा लोकतंत्र का निर्माण किया, उनके त्याग, बलिदान को नजरअंदाज कर भाजपा सरकार संविधान को समाप्त करने पर तुली हुई है। प्रदेश में पंचायतराज, स्थानीय निकाय संस्थाओं की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद चुनाव नही करवाए जा रहे हैं। जबकि हमारे संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि कार्यकाल समाप्ति उपरान्त निर्धारित प्रक्रिया अपनायी जाकर चुनाव सम्पन्न करवाए जाए। देष के संविधान को बचाने के लिए 23 जून को बारां जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन रखा गया हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेकों नेतागण षिरकत करेंगे। मेघवाल ने कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों के साथ 23 जून को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर सफल बनाने का आग्रह किया।
यह रहे उपस्थित-
बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष इरफान अंसारी, नवीन सोन, उमेश नागर, सुनील नागर, महावीर मीणा, सत्यनारायण भूमलिया, गिर्राज धाकड़, हिमांशु धाकड, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल यादव, उप सभापति नरेश गोयल पेंतरा, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, अल्पसंख्यक विभाग के शाहिद कुण्डी, महावीर माथोड़िया, धर्मचंद जैन, रामस्वरूप मीणा, पार्षद सत्यनारायण शर्मा, प्रदीप विजय, पीयूष सोनी, ओमप्रकाश राठी, रोहिताश्व सक्सेना, राजेंद्र गहलोत, लव पारस, जीतू वर्मा, विजय बैरवा, अक्षय भूमलिया, मयंक माथोडिया, शाहिद इकबाल भाटी, शरीफ भाई, अखलाख अंसारी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




