क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार
बारां । बारां-झालावाड मेगा हाईव पर रिडकोर कम्पनी द्वारा खानपुर के समीप लडानिया में संचालित टोल प्लाजा को झालावाड जिले की जनता को राहत देने के लिए बारां जिले के कलमण्डा के पास स्थापित किया जा रहा हैं। इसका सीधा असर बारां से खानपुर तक जाने वाले वाहन चालकों पर पडेगा। अब तक जो बिना टोल दिए खानपुर व अटरू तक का सफर कर रहे हैं। अब झालावाड जनता की मांग पर लडानिया टोलटेक्स को वहां से हटाकर बारां जिले के बामला व कलमण्डा गांव के बीच लगाकर जिले के वाहन मालिकों की जेब पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है।
दुकानदार महासंघ के जिलाध्यक्ष ललितमोहन खण्डेलवाल ने बताया कि जो टोल प्लाजा बरसों से लडानिया में स्थापित होकर मेगा हाईवे पर वाहनों का टोल वसूल कर रहा हैं। क्या कारण है कि उसे वहां से हटाकर बारां जिले के बामला व कलमण्डा के बीच लाए जाने की योजना बनाई जा रही है। झालावाड के लोगों को राहत देकर यह बारां की जनता पर आर्थिक भार डालने का प्रयास है। इसे किसी भी सूरत में जिले की जनता बर्दाशत नही करेगी। जो टोल प्लाजा लडानिया में स्थित हैं। उसे वहीं से संचालित किया जावे, अगर इसे कलमण्डा के समीप लाया जाता हैं। तो यहां के वाहन मालिकों को बामला, बपावर, मोईकलां, खानपुर, सांगोद व खानपुर से अटरू, अकलेरा, छबडा रोड पर जाने वाले वाहनों को जो अब तक टोल मुक्त थे उन्हें टोल देना पडेगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




