बारां । केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो-क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा राजकीय पालिटेक्निक महाविधालय, बारा, इजिनियरिंग कालेज बारा तथा अमृतम शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय के सहयोग से शानिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविधालय, बारा के परिसर में विशेष योगाभ्यास जागरूकता कार्यक्रम आयाजित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहायक निदेशक, रामेश्वर लाल मीणा ने बताया की विशेष योगाभ्यास जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटरू-बारा विधायक राधेश्याम वैरवा होगें ।
उन्होने बताया की पंतजलि योग समिति के योगाचार्य गौरी नंदन आर्य उपस्थित जन समुदाय को योगाभ्यास करवाकर उनके महत्व की जानकारी देगे। इस अवसर पर राजकीय पालिटेक्निक महाविधालय, बारा के प्रिसिपल डॉ. संजय ववेजा, अमृतम शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय की प्रिसिपल डॉ. सुनिता नागर सहित राजकीय पालिटेक्निक महाविधालय, बारां, इजिनियरिंग कॉलेज, बारां अमृतम शिक्षक प्रशिक्षण महाविधालय का समस्त स्टाफ एवं विधार्थी योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




