[aioseo_breadcrumbs]

बम्बुलिया जोगियान में एनटीपीसी के सामुदायिक भवन का लोकार्पण

बारां । एनटीपीसी अंता द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत ग्राम बमबुलिया जोगियान में सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। इस भवन का लोकार्पण कमलेश सोनी क्षेत्रिय कार्यकारी निदेशक पश्चिमी क्षेत्र-प्रथम मुंबई के कर कमलों से किया गया। लोकार्पण समारोह में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए। सोनी ने कहा कि एनटीपीसी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं। जिसके अंतर्गत अपने संयंत्र के आस-पास के गांवों में विकास के कार्य निवासियों की मांग पर किये जाते है आगे भी जारी रहेगें। भवन को गांव को सपर्पित करते हुए। सोनी ने कहा कि आपकी मांग पर भवन बन गया हैं। यह आपके सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य उत्सवों को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि अब इसका रख-रखाव एवं इसकी सुरक्षा ग्रामवासियों पर निर्भर करेगी।

इस समारोह में परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में ग्रामवासियों को बधाई दी कहा कि एनटीपीसी अंता द्वारा निर्धारित समय के अंदर इस भवन का निर्माण करवाया गया हैं। जिसमें पंखे लाईट इत्यादि से सुसज्जित यह भवन ग्रामवासियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। उन्होंने भवन निर्माण के दौरान ग्रामवासियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर परियोजना के अपर महाप्रबन्धक मानव संसाधन दिलेर सिंह कुहाड़ उप महाप्रबन्धक सिविल आशीष जैन सखी महिला समिति की अध्यक्षा अनु सोनी प्रेरणा महिला मण्डल की अध्यक्षा वंदना सक्सेना वरिष्ठ प्रबन्धक तकनीकी सेवाएं मंजूषा पिल्लै प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा संतोषी देशमुख ग्राम बम्बुलिया जोगियान के सरपंच बाबूलाल के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों में महिलाए,ं पुरूष एवं बच्चें उपस्थित थे। लोकार्पण समारोह में मंच का संचालन रामदेव मीणा ने किया ।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket