बारां । समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि जिले में राजस्थान सरकार बजट वर्ष 2025-26 की घोषणा संख्या 43 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजनान्तर्गत वर्ष 2025 हेतु, निदेशक निदेशालय विशेष योग्यजन जयपुर के आदेशानुसार 30 मई तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच कर आक्षेपों का निस्तारण करने की तिथि 15 जून से बढ़ाकर 27 जून कर दी गयी हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों ने स्कूटी के लिए आवेदन किया हैं। जिनके आवेदनो की विभाग द्वारा जांच करने पर आक्षेप लगाया हैं, ऐसे दिव्यांगजन स्कूटी आवेदन में लगे आक्षेप की पूर्ति जिस ई-मित्र पर स्कूटी के लिए आवेदन किया था उस ई-मित्र के माध्यम से 27 जून तक करवा सकते हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




