[aioseo_breadcrumbs]

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर जिले में मनाया गया 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास कर लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प, ‘योग भी – वोट भी’ का संदेश भी
बारां । जिले में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर शनिवार को सुबह जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक जिला स्तर तक भव्य आयोजन किए गए। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण, में आयोजित किया गया। हल्की बूंदाबांदी के बीच भी सैकड़ों योग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसमें विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला प्रभारी सचिव (आईएएस) डॉ. जोगाराम एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने भाग लिया।

कार्यक्रम में योग प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन किया गया। सुबह 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन विशाखापट्टनम से लाइव प्रसारण के माध्यम से दिखाया गया। इसके पश्चात प्राणायाम एवं विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। आर्ट ऑफ लिविंग’ की प्रशिक्षिका साधना ने प्रतिभागियों को करीब 30 मिनट तक योग एवं शारीरिक व्यायाम करवाया। जिसमें ध्यान एवं मानसिक तनाव निवारण की क्रियाएं भी शामिल थीं। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी सचिव डॉ. जोगाराम ने सभी को योग की शपथ दिलाई। साथ ही मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा योग से संबंधित संस्थाओं को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग संबंधित स्टॉल्स भी लगाए गए।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, एएसपी राजेश चौधरी, एडीएम दिवांशु शर्मा, सीईओ राजवीर सिंह चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत एवं उपखंड स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम उत्साह से मनाया गया।

योगाभ्यास के बाद ‘योग भी – वोट भी’ अभियान के तहत 5 मिनट की समयावधि में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया किया। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सभी को लोकतांत्रिक भागीदारी और मतदान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket