[aioseo_breadcrumbs]

अभिभाषक परिषद ने किया सांसद दुष्यंत सिंह का स्वागत

बारां । जिला अभिभाषक परिषद बारां के अध्यक्ष कमलेश दुबे के नेतृत्व में अभिभाषक परिषद बारां के सभागार में “वकीलों के साथ संवाद“ कार्यक्रम बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह के मुख्य अतिथि के साथ सम्पन्न हुआ। प्रवक्ता संदीप चौबे ने बताया कि अभिभाषक परिषद बारां के सभागार में बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह तय समय पर पहुंचे। जिला अभिभाषक परिषद अध्यक्ष कमलेश दुबे के साथ कार्यकारणी द्वारा 21 किलो की माला एवं साफा पहनाकर सांसद एवं विधायक राधेश्याम बैरवा का भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत वंदन किया गया।

साथ ही जिला अभिभाषक परिषद बारां द्वारा की गई अल्पाहार का आनंद लिया। महामंत्री शैलेश मेहता एवं स्पीकर तेज कुमार मीना ने संयुक्त जानकारी दी। सांसद ने अपने उत्बोदन में कहा कि अभिभाषक परिषद बारां के अधिवक्ताओं की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार हुए। अधिवक्ताओं की अपनी समस्याओं को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराने पर समाधान करवाने का आश्वासन दिया। अंत में महामंत्री शैलेश ने सभी को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। उक्त कार्यक्रम ने जिला अभिभाषक परिषद बारां के सभी अधिवक्ता उपस्थित हुए।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket