बारां । उप निदेशक कृषि धनराज मीणा ने बताया कि जिले में सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान आत्मा योजनान्तर्गत एक दिवसीय किसान गौष्ठी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भागीदार किसानों से जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचय विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही पात्र किसानों को विभागीय योजनाओं फार्म पौण्ड, पाइप लाइन की प्र’ासनिक स्वीकृतियां भी वितरित की गई।

आत्मा योजनान्तर्गत आयोजित किसान गोष्ठी कार्यक्रम में किसानों को खरीफ पूर्व बुवाई हेतु बीज खाद उर्वरक बीजोपचार एवं सिफारिश अनुसार बीज दर उपयोग करने एवं अच्छी बारिश होने के बाद ही खरीफ बुवाई करने की सलाह दी गई। खरीफ में सोयाबीन, उडद, धान मक्का आदि फसलों की बुवाई के लिए डी.ए.पी. उर्वरक के वैकल्पिक के रूप में एस.एस.पी. एवं एन.पी.के. के उपयोग कर बुवाई करने की सलाह दी गई जो डी.ए.पी. के मुकाबले सस्ता एवं सरलता से उपलब्ध है। कार्यक्रम में ‘‘हरियालों राजस्थान‘‘ के तहत पौध रोपण का कार्य भी किया गया। प्रत्येक कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित 100-100 किसानों ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




