अभियान का विधिवत होगा समापन
बारां । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ के तहत जिले में अभियान के अंतिम दिन 20 जून को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें कार्यक्रम जल संसाधन विभाग द्वारा जल उपभोक्ता समूहो के द्वारा कार्यक्रम, जल शक्ति अभियान कैच दरैन अर्तगत कार्यक्रम, जल संचय जन भागीदारी अंतर्गत कार्यक्रम, नये पूर्ण कार्यों का लोकार्पण, नहरों एवं खालो की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल स्त्रोतों की साफ-सफाई, आरटीडब्ल्यूएचएस तकनीक की जानकारी, जल परीक्षण अभियान, भू-जल विभाग द्वारा कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं स्वीकृति वहीं जिला प्रशासन द्वारा समापन समारोह, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के क्रियान्वयन में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाले भामाशाह/संस्थाओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




