जिला कलक्टर ने त्वरित समस्या समाधान के दिए निर्देश
बारां । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा अटल जनसेवा शिविर के तहत माह के तृतीय को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन डीओआईटी कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलक्टर रोहिता’व सिंह तोमर ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल 81 परिवाद प्राप्त हुए। वहीं सतर्कता समिति के 32 प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों व परिवादियों से चर्चा कर आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्राप्त परिवादों में राजस्व विभाग से 34, पंचायती राज से 13, सार्वजनिक निर्माण विभाग से एक, पुलिस विभाग से 11, स्वायत्त शासन विभाग से 8, राज्य बीमा से 20, कृषि से एक, विद्युत विभाग से चार, जल संसाधन से एक, पीएचईडी से एक, रसद विभाग से दो एवं आपदा प्रबंधन, आबकारी और ’िक्षा विभाग से एक-एक परिवाद प्राप्त हुए। जिला कलक्टर तोमर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक परिवाद का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्मिक की समस्या का मौके पर हुआ समाधान
जनसुनवाई के दौरान गाड़िया कॉलोनी, बारां निवासी कार्मिक महावीर प्रसाद पुत्र बृजमोहन लक्षकार द्वारा वेतन के एरियर से संबंधित समस्या प्रस्तुत की गई, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर ने मौके पर ही ’शिक्षा विभाग द्वारा 27 वर्षीय वेतनमान के एरियर का भुगतान संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर कराया। इस दौरान विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों से अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे। वीसी में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




