खाद्यान्न प्रारम्भ होने पर नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार से करवाए ई-केवाईसी
बारां । माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत नए पात्र परिवारों को जोड़े जाने हेतु ऑन लाईल पोर्टल खोला गया है। जिला रसद अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि नवीन अपीलीय प्रक्रिया के माध्यम से जिले में लगभग 21 हजार पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित किया गया है। जिले के सभी नव चयनित पात्र परिवारों को सूचित किया जाता हैं।वे खाद्य विभाग के ऑन लाईन पोर्टल पर आधार सीडिंग, ईकेवाईसी व एलपीजी आईडी मैपिंग का स्टेटस जाने’ के विकल्प में राशनकार्ड में आधार सीडिंग करने के लिए क्लिक करे’ में जाकर अपने परिवार में शेष रहे सदस्यों की आधार सीडिंग घर बैठे अपने मोबाईल या कम्प्यूटर के माध्यम से कर सकते है।
इस प्रक्रिया में उपभोक्ता को उक्त विकल्पों में जाने के बाद जिला का चयन करके अपनी राशनकार्ड संख्या दर्ज करनी होगी। उक्त प्रक्रिया में राशनकार्ड में किसी एक सदस्य की आधार सीडिंग पहले से होना आवश्यक हैं। जिस सदस्य की सीडिंग है। उसका चयन करने के पश्चात् उसके दर्ज मोबाईल नम्बर पर अन्य सदस्य की आधार सीडिंग करने हेतु ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद अन्य सदस्य की आधार सीडिंग की जा सकती है। साथ जिले में कार्यालय जिला रसद अधिकारी, कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, कार्यालय विकास अधिकारी, संबंधित पंचायत समिति में चयनित उपभोक्ता अपने परिवार के वंचित रहे सदस्यों की आधार सीडिंग करवा सकते है।
इस प्रक्रिया के पश्चात् चयनित उपभोक्ता के खाद्यान्न प्रारम्भ होने पर सभी सदस्यों की ई-केवाईसी नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार के पास जाकर पोश मशीन के माध्यम से करवायी जानी आवश्यक हैं। यदि किसी भी उपभोक्ता द्वारा समय पर आधार सीडिंग नही करवायी जाकर ई-केवाईसी नही करवायी जाती है तो तीन माह की अवधि के पश्चात् उसका नाम खाद्य सुरक्षा योजना से स्वतः की पृथक हो जाएगा। जिन उपभोक्तओं का नाम ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण हट गया है ऐसे समस्त लाभार्थी आनलाईन अपीलीय प्रकिया अपनाकर नजदीकी ई-मित्र के माध्यम से नाम जुडवाने हेतु आवेदन कर सकते है ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




