[aioseo_breadcrumbs]

हापाहेडी में बिजली के करंट से मां-बेटे की मौत पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

पूर्व मंत्री भाया ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, तत्काल आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी की मांग कीं
बारां । अन्ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हापाहेडी में करंट की चपेट में आ जाने के मृतकों को अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करवाए जाने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र की फोटो प्रति संलग्न है। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा पत्र लिखकर अवगत करवाया है। कल रविवार 15 जून को बारां जिले के अन्ता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हापाहेडी में तार पर कपड़े सुखाते समय युवक शिवराज उर्फ सोनू गौड पुत्र नन्दलाल गौड करण्ट की चपेट में आ गया। उसे बचाने दौड़ी उस युवक की मां कान्तिबाई भी करण्ट की चपेट में आ गई।

एवं दोनों की बिजली का करण्ट लगने से अकाल दर्दनाक मौत हो गई। घटना का कारण गांव में ओवरलोड बिजली के चलते 11 केवी विद्युत लाईन का करण्ट मृतक के घर में आ जाना बताया गया है। जिसके कारण दोनों मा-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गरीब परिवार से है। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मुख्यमंत्री से दोनों मृतकों को 50-50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध करवाए जाने। मृतक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने एवं इस घटना की जांच करवायी जाकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है।
संलग्न- पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के पत्र की प्रति

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket