बारां । अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई बारां द्वारा पीड़ित मानव सेवार्थ हेतु मातृ एवं शिशु विंग शाहिद राजमल मीणा चिकित्सालय बारां में खिचड़ी वितरण कल नई कार्यकारिणी का सेवा कार्यक्रम किया। अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महिला टीम के नये कार्यकाल का प्रारंभ राजकीय चिकित्सालय में जाकर 400 मरीजों को खिचड़ी वितरण किया। समाज सेवा के कार्य में वैश्य समाज हमेशा से आगे रहा हैं।
नये सत्र भी इसी उद्देश्य से सेवा कार्य को शुरू किया गया है। हर उस जगह पर हम पहुंचे जहां पर लोगों को हमारी जरूरत हो महा मंत्री शिल्पा ठाकुरिया ने बताया कि इस अवसर पर सुधामारू सुनीता पोरवाल, आशा विजय, अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल, युवा जिला अध्यक्ष भानु पोरवाल, महामंत्री आनंद बंसल, प्रदेश पदाधिकारी पियूष गर्ग, पीयूष जैन भी उपस्थित रहे। समाज सेवा के कार्य में वैश्य समाज की महिलाएं अग्रणी रहेगी। अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने आने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।
फोटो 2 जिला राजकीय चिकित्सालय में खिचड़ी वितरण कर सेवा कार्य की शुरुआत
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




