बारां । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ के तहत जिले में वन विभाग द्वारा 18 जून को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें हरियालो राजस्थान हेतु पूर्व तैयारी जैसे गड्ढे खोदना, सीसीटी-एसजीटी कार्य प्रारम्भ, विभागीय योजना में निर्मित 575 जल संग्रहण संरचनाओं का अवलोकन, तुलसी के पौधों का वितरण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.1 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 22 अंतर्गत कार्यों का स्वीकृत करना एवं प्रारम्भ करना, 60000 हेक्टेयर में तैयार लगभग 1200 स्थलों का विमोचन, महानरेगा अंतर्गत कार्यों को प्रारम्भ, लवकुश वाटिका पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




