बारां । ट्रक ड्राइवर सेवा संस्थान की आम सभा की बैठक रविवार को मेलखेड़ी रोड़ स्थित ट्रक यूनियन परिसर में हुई। जिसमें कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से रामचंद्र गुर्जर को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार भाई, मंत्री इकराम हुसैन अंसारी, उप मंत्री इदरीश खान, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार जागा व साबिर अंसारी को चुना गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में संस्थान के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। साथ ही सदस्यों के हित में सेवा कार्य करने का निर्णय लिया। बैठक में छोटू सुमन, सैफ अली खान, जाहिद खान, सेजू खान, महावीर यादव, अनिल कुमार जागा, विकेश कुमार जागा, हरि यादव, मोतीलाल गुर्जर, चंद्रप्रकाश सुमन, रघुवीर गुर्जर, नरेंद्र पटवा, अनिल सुमन, शेरू भाई, आशिक, विनोद जागा आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




