बारां । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 18 जून को एक दिवसीय दौरे पर जिले में रहेंगे। मिनी सचिवालय सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात शाहाबाद तहसील के ग्राम पंचायत खटका के ग्राम भाँतिपुरा में मॉडल गांव का निरीक्षण कर वन धन विकास केन्द्रों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, जनजाति आश्रम छात्रावासों एवं पीएम जन मन सहरिया परिवारों के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

इसे लेकर आज जिला कलक्टर रोहिता’ सिंह तोमर ने सभी जिला अधिकारियों को राज्यपाल महोदय की यात्रा में प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने की सख्त हिदायत बैठक कर दी। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को अपने – अपने विभागों की समग्र जानकारी संग्रहित रखने समेत सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्दे’ित किया। वहीं शाम को उन्होंने भाँतिपुरा ग्राम में जाकर सभी व्यवस्थाओं की जांच की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




