[aioseo_breadcrumbs]

मोदी सरकार के 11 साल विकसित भारत का अमृत काल

विकासशील भारत को विकसित बनाने हेतु प्रतिबद्ध मोदी सरकार – सुमेधानंद सरस्वती
बारां । केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल को लेकर आयोजित ’संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान को लेकर सीकर से पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने मंगलवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत की भाजपा सरकार के 11 पूर्व लिए संकल्पों से उनकी सिद्धि तक के सफर पर चर्चा की। पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान काल भारत वर्ष का स्वर्णिम काल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक बड़े काम किए, हर बार, हर कार्यकाल में देश और देशवासियों को जो काम करके दिखाया हैं।

वह “न भूतों न भविष्यति“ है। उन्होंने कहा कि विकासशील भारत को विकसित भारत में बदलने के लिए मोदी सरकार समर्पित एवं प्रतिबद्ध है। पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए से कार्य कर रहें। पीएम नरेन्द्र मोदी एवं उनके मंत्रीमंडल पर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा है। मोदी शासन काल में जीरो टॉलरेंस नीति एवं 100 से ज्यादा योजनाओ का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। सरकार का पैसा सीधे लोगों के बैंक खाते में पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 साल के कार्यकाल में नये भारत का निर्माण कर रहे हैं।

2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हर देश भारत की ओर देख रहा है। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण कार्यक्रमों को इमानदारी से लागू कर गरीबों को आत्मनिर्भर बनाया। आज 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गये है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा, रेलवे, इंडस्ट्री सहित सभी क्षेत्रों में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। बीते 11 वर्षों में युवाओं, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की योजना बनाई गई हैं। भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने मजबूत नींव रखी गई है। मोदी ने देश को एक सुपर पावर देश बनाया हैं।

जहां हर भारतवासी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं। दुनियाभर का भारत के प्रति विश्वास ओर भी गहरा हुआ है। भारत के बढ़ते वर्चस्व से अमेरिका समेत कई बड़े देश चिंतित हैं। लेकिन भारत फल-फूल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैनिक पाकिस्तान के अंदर वहां के नागरिकों को क्षति पहुंचाएं बगैर आतंकवाद फैलाने वाले एवं उन्हें आश्रय देने वालों पर कार्यवाही करते हुए। अपने लक्ष्य को भेद कर सुरक्षित वापस आ गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश को महान, आत्मनिर्भर, विकसित भारत बनाने दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। स्वामी सुमेधानंद ने कहा कि मोदी सरकार में 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 करोड़ से अधिक पक्के घर एवं 12 करोड़ घरों में शौचालय बने वहीं जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा।

सुमेधानंद ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में पहले भारत सैन्य सामग्री आयात करता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया के माध्यम से भारत आज सैन्य सामग्री निर्यात कर रहे हैं। मोदी रक्षा क्षेत्र में भारत को शीर्ष स्तर पर ले गए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार, वरिष्ठ नेता व भरतपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा, नन्दलाल सुमन, संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक यशभानु जैन, भाजपा नेता रामस्वरूप यादव, डॉ. मजीद मलिक कमाण्डो, जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर नामा, बारां प्रधान मोरपाल सुमन जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रमुख सचिन सनाढ्य आदि मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket