बारां । भारतीय किसान संघ की जिला बैठक कृषि उपज मंडी स्थित किसान भवन में संपन्न हुई। जिला प्रचार प्रमुख बृजमोहन मेहता ने बताया कि बैठक में जिला अध्यक्ष अमृत मीणा जिला मंत्री देवकिशन नागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक मे प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नगर प्रांत उपाध्यक्ष विक्रम सिरोहिया संभाग मंत्री भूपेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखें संगठन की आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई। जिसमें निर्णय लिया गया। सभी तहसीलों में ग्राम समितियों का प्रशिक्षण 15 जुलाई से 15 अगस्त तक संपन्न किया जावेगा 25 जून को सभी तहसीलों मुख्यालय पर बैठक कर ज्ञापन दिए जाएंगे।
परवन सिंचाई परियोजना की धीमी चाल नाहरगढ़ शाहाबाद किशनगंज छबड़ा क्षेत्र के असंचित क्षेत्र को सिंचाई का पानी देने की सरकार की अभी तक कोई स्पष्ट नीति नहीं इस पर संगठन द्वारा चिंता व्यक्त की गई। इस मामले को लेकर किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता करेगा। जिले के असिंचित क्षेत्र को डीपीआर में शामिल कर शीघ्र सिंचाई सुविधा का प्रावधान नहीं किया। विशाल आंदोलन की रणनीति भी तय की जाएगी राज्य में नकली खाद बीज के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई व नीति आयोग की किसानों के विरोध में नीति को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में युवा प्रमुख मुकुट नागर बद्रीलाल सीताराम मालव रामस्वरूप प्रकाश आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




