[aioseo_breadcrumbs]

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत

विशेष शिविरों का आयोजन
बारां । एडीएम शाहाबाद जबर सिंह ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य जनजातीय परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बुधवार 18 जून को अंता में पलसावा, अटरू में जीरोद, बारां में बैंगना, छबड़ा में चांचोड़ा, छीपाबड़ौद में दीगोद जागीर और देवरी जोध, किशनगंज में करवरीकलां सुवांस, शाहाबाद में राजपुर बाल्दा एवं मांगरोल में जलोदा तेजाजी शाहापुरा ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों में जनजातीय परिवारों को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं जिनमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, एनएफएसए, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, मनरेगा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना। आयुष्मान भारत कार्ड, टीबी निवारण कार्यक्रम, मिशन इंद्रधनुश एवं एससीडी कार्ड, मातृ एवं शिशु कल्याण। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, वन धन योजना, पीएम जन धन योजना, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया।

किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान से लाभान्वित किया जाएगा। एडीएम सिंह ने सभी पात्र जनजातीय परिवारों से इन शिविरों का लाभ उठाने का आग्रह किया हैं। ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket