[aioseo_breadcrumbs]

स्वीडन प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीय समुदाय से की विशेष मुलाकात
बारां । भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार 10 से 12 जून, तक स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्टोरल इंटीग्रिटी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कुमार को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसका आयोजन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस द्वारा स्वीडन के विदेश मंत्रालय, स्वीडिश इलेक्शन अथॉरिटी ऑस्ट्रेलियन इलेक्टोरल कमीशन के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन में भाग लेने से पूर्व ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को सशक्त करने के लिए ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रणाली इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन ऑफ पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम जैसे तकनीकी नवाचारों की जानकारी दी।

उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रवासी मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने की बात कही। कुमार आज सम्मेलन के दौरान इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस के सेक्रेटरी जनरल केविन कासस-ज़मोरा से मुलाकात करेंगे, साथ ही यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मैक्सिको, मंगोलिया, स्विट्ज़रलैंड आदि देशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से द्विपक्षीय वार्ताएं करेंगे। इन संवादों के माध्यम से भारत वैश्विक लोकतांत्रिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। सम्मेलन में डिजिटल व्यवधान, चुनावों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका, भ्रामक सूचना, चुनावी सुरक्षा जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न जोखिमों जैसे समसामयिक विषयों पर विमर्श किया जाएगा। भारत, जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं।

इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस का दीर्घकालिक साझेदार रहा हैं। अपने अनुभवों नवाचारों के माध्यम से वैश्विक लोकतांत्रिक विमर्श को समृद्ध करता रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के अधीन अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान अब वैश्विक चुनाव प्रबंधन प्रशिक्षण का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी सम्मेलन में भाग ले रहा है। जिसमें आईआईआईडीईएम के महानिदेशक राकेश वर्मा, उप महानिदेशक कानून विजय कुमार पांडेय एवं प्रधान सचिव राहुल शर्मा शामिल हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket