बारां । नियंत्रक (जिला कलक्टर) नागरिक सुरक्षा रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिले में तहसील, उपखण्ड स्तर पर नए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको के मनोनयन, चयन करने के लिए उपखण्ड कार्यालय पर इन्छुक नागरिकों के आवेदन प्राप्त करने की तिथि 20 मई नियत की गई थी। सुरक्षा स्वयंसेवकों के जिले में लक्ष्य मुताबिक काफी कम आवेदन प्राप्त हुए है। अतः नवीन नागरिकों के आवेदन प्राप्त करने की तिथि को 10 जून तक बढ़ाया जाता है। शेष आदेश एवं प्रक्रिया यथावत रहेंगी। चयनित स्वयं सेवकों को निर्धारित मानदेय भी दिया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




