[aioseo_breadcrumbs]

वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया श्रमदान एवं पौधरोपण

बारां ।  ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान 5 जून से 20 जून के अंतर्गत सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड शाहाबाद द्वारा व्यापक स्तर पर श्रमदान व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी अभियंता हरि प्रसाद मीना के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सहायक अभियंता संदीप कुमार (किशनगंज), कनिष्ठ अभियंता दिवेश अग्रवाल (किशनगंज), कृष्णकांत मेहता (केलवाड़ा), नेतराम गुर्जर (शाहाबाद प्रथम), नरेश कुमार (शाहाबाद द्वितीय), सरपंच शाहाबाद, वरिष्ठ पत्रकार रामचरण माली सहित विभागीय कर्मचारी व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डाक बंगला परिसर, सा.नि.वि. कार्यालय, तहसील कार्यालय शाहाबाद, उपखंड अधिकारी कार्यालय शाहाबाद, तहसील कार्यालय किशनगंज एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय किशनगंज परिसर में आरटीडब्ल्यूएचएस (रेन वाटर थ्रोट वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर) का कार्य किया गया। जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को केंद्र में रखते हुए सड़क किनारे वृक्षारोपण किया गया। मुण्डियर से बैंत सड़क पर कुल 50 पौधे रोपे गए आगामी पौधरोपण हेतु 150 गड्ढे तैयार किए गए। वहीं इकलेरा-सागर सड़क पर 10 पौधे लगाए गए और 50 गड्ढों की खुदाई की गई। हरि प्रसाद मीना ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, हरियाली विस्तार एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने जनभागीदारी को अभियान की आत्मा बताते हुए अधिक से अधिक नागरिकों से इस पहल से जुड़ने की अपील की।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket