[aioseo_breadcrumbs]

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिले में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बारां । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा 10 जून को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.1 अंतर्गत पूर्ण कार्यों का अवलोकन, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.2 अंतर्गत कार्यों की स्वीकृति शुभारंभ, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 अन्तर्गत नवीन परियोजनाओं का शुभारम्भ, औरण का चिन्हीकरण एवं घास बुआई की पूर्व तैयारी, चारागाहों का चिन्हीकरण एवं पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, बीज बैंकों में गतिविधियों का क्रियान्वयन, हरियालो राजस्थान अंतर्गत अन्य पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान-2.0 अंतर्गत चयनित ग्रामों की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अभियान अंतर्गत निर्मित एवं प्रस्तावित जल संग्रहण एवं जल संरक्षण कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

यूजीसी प्रस्तावित व्यवस्था वापस लेने की मांग, सड़कों पर गूंजे विरोध के नारे

स्वर्ण समाज एकता मंच के आह्वान पर निकली वाहन रैली, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन बारां। यूजीसी से

Live Cricket