बारां । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिले में ऊर्जा विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के समस्त ट्रांसफार्मरों के आसपास की सफाई की गई। गंदगी झाड़ियों को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया गया। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता एन. एम. बिलौटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जल संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए ऊर्जा विभाग ने यह विशेष पहल की है।
ट्रांसफार्मर स्थलों पर नियमित सफाई से न केवल विद्युत आपूर्ति में बाधा कम होगी, बल्कि संभावित दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीमों ने समन्वित रूप से यह कार्य संपादित किया है। यह अभियान जन जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग द्वारा आमजन से भी अपील की गई है कि वे ट्रांसफार्मरों के आसपास कचरा न फेंकें स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




