[aioseo_breadcrumbs]

बारां नगर निकाय उपचुनाव मे भाजपा के सिर बंधा ताज’

’आने वाले नगर निकाय चुनाव में लहराएंगे भाजपा का परचम- सिकरवार’
बारां । बारां नगर परिषद व छीपाबड़ौद पंचायत समिति उप चुनाव में भाजपा की विजय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि भाजपा की जीत केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों राज्य की भजनलाल सरकार की उपलब्धियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन के भाजपा में विश्वास से सफल हुई हैं। इसमें 4 साल 8 महीने बाद उप चुनाव में भाजपा की विजय से यह सुनिश्चित हो गया कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता अपना परचम लहरा कर जिले के सभी निकायों मे भाजपा का बोर्ड गठित करेंगे।

बारां-अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा ने उप चुनाव मे विजय हुए कौशल नागर को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उप चुनाव मे विजय राजस्थान सरकार के डेड साल के कार्य काल की सफलता व विकास के रोड़ मैप को प्रदर्शित करती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व लगन से भाजपा पार्षद ने जीत का परचम लहराया है।
’सांसद दुष्यंत सिंह ने फोन कर दी जीत की शुभकामना’
भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बारां झालावाड के लोकप्रिय सांसद दुष्यंत सिंह ने नगर निकाय उप चुनाव में विजय हुए नव निर्वाचित पार्षद व पंचायत समिति सदस्य को दूरभाष से फोन कर विजय की बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं नगर परिषद वार्ड नंबर 13 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कौशल नागर की 83 वोटो से विजय होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर दोड गई सूचना मिलते ही सभी कोटा रोड़ स्थित सांसद कार्यालय पहुँचे जंहा पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर धूमधाम से जीत का उत्सव मनाया। एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई।

नागर ने विजय होने पर सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, बारां झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, विधायक राधेश्याम बैरवा, शहर अध्यक्ष ओ पी पारेता समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एवं वार्ड वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे वार्ड की जनता ने जो मान सम्मान दिया वोट रूपी आशीर्वाद दिया इसके लिए मैं वार्ड के विकास एवं वार्ड की मुख्य समस्याओं के लिए हर समय प्रयत्न करूंगा। विकास के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, जिला उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा, व मुकेश केरवालिया, अनुराग सिंह मुंडली, लोकेश शर्मा, विक्की शर्मा आई टी विभाग जिला संयोजक भानु प्रताप सिंह रहलाई, पार्षद योगेश गौतम, रामराज सुमन, पूर्व पार्षद मनीष गौतम, चौथमल नागर, अक्षय लुहरिया, मुकेश गौतम, मनीष धाकड़, रितेश पंजाबी, रोहित नायक, विजेंद्र नागर, मनोज सुवालका सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket