जिला हैंडबॉल संघ के चुनाव संपन्न
बारां । जिला हैंडबॉल संघ की वार्षिक आमसभा व चुनाव बाबजी नगर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में सम्पन्न हुए इस अवसर पर राजस्थान हैंडबॉल संघ के पर्यवेक्षक भंवर बलविंदर सिंह, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, खेल संघो के प्रतिनिधि के रूप में निर्मल माथोडिया, जिला खेल अधिकारी प्रतिनिधि के रूप में लोकेश नागर, निर्वाचन अधिकारी रामस्वरूप मेहरा, मुकेश मेहरा, संरक्षक बनवारी लाल नंदवाना, ऋतिक सुमन आदि मंचासीन थे। जिनका हैंडबॉल संघ के दक्षराज सिह, प्रहलाद सिंह, खेमेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सुमन, रघुवीर सुमन, कुशलपाल प्रजापति , सलाम पठान, कन्हैयालाल मालव आदि ने माल्यार्पण व साफा बंधन कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर संघ के प्रहलाद सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया हैंडबॉल संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला वही वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा, ने जिला हैंडबॉल संघ बारां द्वारा कराए गए।
राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजन की तारीफ करते हुए कहा की इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए जिससे खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता हैं। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी मुकेश मेहरा, द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए नवीन कार्यकारिणी को पद व गोपनियता की शपथ दिलाते हुए माल्यार्पण कर अभिनंदन किया, निविरोध निर्वाचन में निम्न को सौपी जिम्मेदारी जिला हैंडबॉल संघ के संपन्न हुए चुनाव के चुनाव अधिकारी मुकेश मेहरा, ने बताया कि निर्धारित तिथि तक प्रत्येक पद के लिए एक-एक नाम आने के कारण सभी कार्यकारणी सदस्यों को निविरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह तंवर, उपाध्यक्ष रितिक सुमन, कवल खत्री, नरेश कुमार गोयल, सपना अवस्थी, अमन को बनाया गया।
सचिव प्रहलाद सिंह, कोषाध्यक्ष दक्षराज सिंह ,संयुक्त सचिव रामहेत मीना, विकास गुप्ता, तकनीकी सलाहकार दीप्ति मदान व कविता मीणा मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सुनील शर्मा को सौपी गई, साथ ही कार्यकारिणी सदस्य ऋचा वर्मा, कीति कवर, विशाल बासवाल, मोनू पंकज, आजाद पंकज, यशवर्धन, दीपेश सोनी, नरेश सहरिया, अवि मेहता, पूरणमल सहरिया, प्रेमचंद सुमन व हर्षवर्धन को चुना गया, नवनिर्वाचित अध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह तंवर ने इस अवसर पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की सभी के सहयोग और साथ लेकर बारां में हैंडबॉल गतिविधियों को आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा, सचिव प्रहलाद सिंह ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




