बारां । अनुजा निगम परियोजना प्रबन्धक शुभम नागर ने बताया कि स्थानीय कार्यालय में राष्ट्रीय योजनान्तर्गत अनु. जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, स्वच्छकार विकलांग आदि को स्वरोजगार दिलाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑनलाइन ऋण आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जून से शुरू होकर 31 अगस्त तक निर्धारित है। इस तिथि के पश्चात कोई आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
ऑनलाइन आवेदन पत्र ई-मित्र के माध्यम से या स्वयं की एसएसओ आईडी के द्वारा अनुजा निगम एप्लीकेशन को खोलकर अपने जनाधार कार्ड से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आवेदक का जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, शपथ पत्र, विकलांग योजना हेतु विकलांग प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत से कम ना हो, वाहन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




