बारां । सिंदूर ऑपरेशन से लौट कर आए डिफेंस अकादमी के छात्र सैनिक गौतम बैरवा, पुंछ कश्मीर प्रियांशु गुर्जर, कुपवाड़ा कश्मीर से बारां आगमन पर भगत सिंह डिफेंस अकादमी के निदेशक राजेश मीणा अकादमी के छात्रों सैकड़ो गणमानिया लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। इस रैली में पूर्व सैनिक अधिकारी भी आए। कैप्टन रघुवीर सिंह, कैप्टन बने सिंह गुर्जर, करौली नायब सूबेदार ताराचंद प्रजापत करौली के बारां आगमन पर भव्य स्वागत किया तथा रैली मार्ग में बारां शहर के लोगों द्वारा सैनिकों पर पुष्प वर्षा कर तथा माल्यार्पण कर जगह-जगह स्वागत किया।

एस.बी.एस डिफेंस एकेडमी के संचालक राजेश मीणा टीए फाइट 115 इंफैंट्री बटालियन ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब जानकारी देते हुए बताया कि रैली श्रीराम स्टेडियम से प्रारंभ हुईं। तिरंगे के साथ चलने वाली यह रैली देशभक्ति के रंग में रंगी थी। जिसमें आमजन, युवा और पूर्व सैनिक शामिल हुए। रैली श्रीराम स्टेडियम से प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, सर्राफ़ा बाज़ार, श्रीजी का चौक, सब्ज़ी मंडी से प्रताप चौक पर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। बारां शहर में हर्षोल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम में योगेश शर्मा, उमेश दाधीच, जय मीणा, नितेश मीणा, नवीन गुप्ता, लोकेश शर्मा, रोहित गौतम, देवेंद्र हाडा, नवीन मीणा, मुकुट बिहारी, विपिन गर्ग, अशोक शर्मा का विशेष योगदान दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




