बारां । जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून, शुक्रवार को सायं 4 बजे मंदिर श्री प्यारेराम जी मेला ग्राउंड से आरंभ होगी, जो संस्था धर्मादा चौराहा, सदर बाजार, श्रीजी चौक, दीनदयाल पार्क से प्रताप चौक पर आतिशबाजी के साथ महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। पश्चात समापन दुर्गा भूतेश्वर महादेव मंदिर मेला ग्राउंड पर होगा। रथ यात्रा आयोजन हेतु धन संग्रह टोली द्वारा भामाशाह व व्यापारियों एवं धर्म प्रेमी बन्धुओं से सहयोग हेतु धन संग्रह किया जा रहा है। टोली में संरक्षक नृसिंह नागर, संयोजक सत्यनारायण गर्ग, अध्यक्ष पुरूषोत्तम नामा, कोष प्रमुख रमेश यादव, प्रचार प्रमुख कमल नागर, संग्रह टोली प्रमुख प्रदीप जैन, सह संयोजक गौरव चौरसिया, सजाव प्रमुख मुरली, अशोक लखारा, बृजगोविंद टेलर, हेमराज चतुर्वेदी, प्रकाश खंडेलवाल, उपाध्यक्ष ओम सारस्वत, मंत्री प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




