अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गाइडलाइन जारी
बारां । सरकारी स्कूलों में 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर विद्यालयों के उन दो विद्यार्थियों का सम्मान होगा, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ योग, व्यायाम की मुद्राएं की है। शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज सिंह मोठपुर ने आदेश का स्वागत किया है। रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने इसकी मांग की थी। प्रदेश उपाध्यक्ष सिंह ने बताया कि निदेशालय के अनुसार ग्रीष्मावकाश के कारण जो शिक्षक पदस्थापन मुख्यालय से दूरस्थ अपने घर चले गए हो पदस्थापन वाले स्कूल में योग दिवस पर अपरिहार्य कारणों से आने में असमर्थ हो, वे अपने गृह स्थान के पास के स्कूल के योग दिवस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।
आदेश के मुताबिक निदेशालय ने इस संबंध में संस्थाप्रधानों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें सभी सरकारी, निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी शिक्षण संस्थानों में योग दिवस मनाया जाएगा। देशभक्ति गीतों के साथ योग होगा। संस्थाप्रधान योग से संबंधित विश्वसनीय वैज्ञानिक डेटा के साथ योग व इसका मानव जीवन में महत्व नाम शीर्षक पर लेख लिखकर, इसका वाचन सुनिश्चित करेंगे, ताकि विद्यार्थी, कर्मचारी जागरूक हो सके। विद्यालय में नियुक्त ब्रांड एंबेसडर शारीरिक शिक्षक, अन्य प्रशिक्षित अध्यापक के साथ योग करेंगे। योग दिवस के लोगो का प्रदर्शन अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगें। ऑनलाइन, ऑफलाइन व्याख्यान, कार्यशालाएं, सेमिनार, योग की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी, प्रशिक्षण दिया जाए। गर्मी को देखते हुए पेयजल, मेडिकल किट की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




