बारां । पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी, नेत्रदानी, साहित्यकार दयाचंद जैन के निधन के बाद शहर के स्टेशन रोड़ स्थित पेंशनर भवन में राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे उनके परिवारजन एवं साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि दी कहा कि उनकी सामाजिकता मिलनशीलता एवं सहजता, धार्मिक कार्य एवं समाज सेवा के प्रकल्पों में सक्रियता, संगठनकर्ता, सकारात्मक विचारों के धनी, आध्यात्मिक साधना व साहित्य सृजन सहित अन्य कई प्रतिभा व गुणों से भरपूर व्यक्त्तित्व व कृतित्व वाले एक व्यक्तिव दयाचन्द जैन के आकस्मिक मृत्यु से साहित्य परिवार व समाज को काफी क्षति पहुंची है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनकी रचनाओं व संस्मरण की एक पुस्तिका उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर निकालने का विचार रखा गया ।

इस दौरान राष्ट्रीय कवि संगम,साहित्य रसिक सीमिति सारस, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, करसो खेत खलान, रोटरी क्लब, बारां, स्व. ओमप्रकाश व्यास मानव सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी सदस्यों ने पुष्पांजलि व काव्यांजलि अर्पित कर परम् परमात्मा से परम् शांति की प्रार्थना की ओर दिवंगत आत्मा के परिवार जन को इस दारुण दुःख को सहन करने का सामर्थ्य देने की प्रार्थना की। इस दौरान कोमल जैन, आदित्य जैन, डॉ. सुरेंद्र यादवेंद्र, भैरूलाल भास्कर, सोनू सुरीला, श्याम अंकुर, डॉ. त्रिवेश बरदानिया, ओम साहू, नाथूलाल निर्भय, शोभागमल वैष्णव, उषा शर्मा, दीपक शर्मा, राज प्रमोद राज, लीलाधर पांचाल, अंशुल व्यास, पीयूष परिंदा आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




