[aioseo_breadcrumbs]

’भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित, 11 वर्षों के ऐतिहासिक परिवर्तन को जन जन तक लेकर जाएंगे कार्यकर्त्ता’

मोदी सरकार के 11 साल विकसित भारत का अमृत काल : संदीप शर्मा
बारां 7 जून। मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर ’संकल्प से सिद्धि तक’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला का आयोजन शनिवार को सांसद कार्यालय पर किया गया। कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगीत के साथ किया गया। मुख्य वक्ता कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित हुए कहा कि मोदी सरकार के 11 साल सचमुच बेमिसाल है। इस कालखण्ड में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन को लेकर कार्यकर्त्ता जन-जन तक जाएंगे। मोदी सरकार के 11 साल विकसित भारत का अमृत काल हैं।

जिनमें भारत की तस्वीर बदली मोदी सरकार की नीतियां विश्व के लिए रोल मॉडल बनी है। उन्होंने कहा कि इन 11 साल में भाजपा की सरकार ने गरीब कल्याण, कृषि सुधार, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार, राष्ट्रीय सुरक्षा वैश्विक पहचान पर जोर दिया। साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 सालों में सिर्फ सत्ता ही नहीं बदली बाकि तो देश के विकास की परिभाषा दिशा दोनों बदल गई। शर्मा ने कहा कि जनसंघ भाजपा के गठन के समय लिए संकल्प अटल बिहारी सरकार के बाद अब मोदी सरकार पूरे कर रही है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री मोदी की इन उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचाने के लिए हमें बूथ स्तर पर जाना होगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा सरकार गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।

इसमें पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और आयुष्मान भारत इन योजनाओं ने गरीबों को आवास, स्वच्छ रसोई ईंधन, बैंकिंग स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रदान की है। अभियान के जिला प्रभारी व भरतपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा ने कहा कि अपनी ’कथनी को करनी’ में बदलने वाली केन्द्र सरकार भारत की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने को लेकर भरपूर प्रयास किए हैं। वहीं भारतीय सेना के लिए सभी युद्ध आयुध अब भारत मे ही बन रहे हैं। सरकार के प्रयासों से 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। साथ ही सरकार ने समावेशी विकास पर जोर दिया है। इससे प्रत्येक नागरिक को गरिमा के साथ जीने का अवसर मिला है। संकल्प से सिद्धि के जिला संयोजक यशभानु जैन ने कार्यकर्त्ताओं की ओर से शीर्ष नेतृत्व को जिले में सफल कार्यक्रम के लिए आश्वस्त किया अभियान के निम्मित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के जिला संयोजक जगदीश मीणा ने अभियान से जुड़कर पेयजल स्त्रोतों की स्वच्छता करने को लेकर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि एक पौधा माँ के नाम लगाने एवं जल बचाने हेतु हम सख्त कदम उठाएं जिससे आने वाली पीढ़ी को अच्छा पर्यावरण मिले। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री ब्रह्मानन्द शर्मा ने किया और अभियान के सहसंयोजक ओम सुमन ने कार्यकर्त्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विधायक संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, अभियान जिला प्रभारी हेमराज मीणा, जिला संयोजक यशभानु जैन, वरिष्ठ नेता रामस्वरूप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा व नंदलाल सुमन, जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा, हरगोविंद जैन व रामपाल मेघवाल, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, अंता नगरपालिका चैयरमेन रामेश्वर खंडेलवाल, कार्यक्रम सहसंयोजक ओम सुमन व भारत सिंह रहलाई आदि मंचासीन रहे।
ये रहे मौजूद-
भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सहप्रवक्ता योगेश राजौरा ने बताया कि कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, सुरेंद्र गालव, निर्मल माथोडिया, श्रीकृष्ण मेहता, संजय झाम्ब, मांगरोल पालिका चेयरमेन ओम नागर, अंता प्रधान प्रखर कौशल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश हाड़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर, भाजपा नेता निरंजन शर्मा, महावीर नामा, मुकेश केरवालिया, प्रशांत विजय, अजय गुप्ता, राजकुमार नागर, अमित चौपड़ा, राधेश्याम सिंगोदिया, बृजेश दाधीच, गोविंद शर्मा, राजेंद्र नागर, चंद्रशेखर बोहरा, पीयूष विजय, दिलीप मीणा, अशोक गौड़, बजरंग लाल धाकड़, लक्ष्मीनारायण नागर, जगदीश मेघवाल, सीमा शर्मा, देहात अध्यक्ष अमरदीप केदाहेड़ी ,भानुप्रताप हाड़ा, राहुल नागर, पवन गंदोलिया, योगेश गौतम, पुष्पदयाल मीणा, देवेंद्र पारेता, रोहित नंदवाना, वीरेंद्र हाड़ा, राजमल मेहता, मोरध्वज मीणा, कुलदीप गुर्जर, दिलीप दीक्षित, अजय नागर, बृजेश यदुवंशी, रोहित नायक, विजेंद्र नागर, रामवतार मीणा सहित अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket