बारां । मेलखेडीरोड स्थित काठियाबाबा आश्रम में निर्जला एकादशी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार सहित हवन भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आरंभ ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र से हुआ। जिसके बाद भगवान विष्णु की महिमा का गुणगान करती शान्ताकारं भुजगशयनं वंदना का पाठ किया गया। ’इस शुभ अवसर पर कुमारी साधना तरुण शर्मा का जन्मदिन ओमप्रकाश गौतम की विवाह वर्षगांठ भी मनाई गई।
आयोजन के अंत में आमरस, एकादशी का विशेष प्रसाद, श्रीनाथजी-केदारनाथ जी से लाए गए पवित्र प्रसाद का वितरण हुआ। हवन की आहुतियों के साथ सभी उपस्थित जनसमूह ने पूरे वर्षभर परोपकार और पुण्य कार्य करने का संकल्प लिया, जिससे यह उत्सव नव ऊर्जा और सकारात्मकता से भरपूर रहा। यह पर्व भक्ति, सेवा शुभ संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। आचार्य परमानंद ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे शुभ आयोजनों सहभागिता निभाते रहने का आह्वान करते हुए कहा कि सज्जनशक्ति जागरण के लिए यह बहुत जरुरी कदम सिद्ध होगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




