फुटबॉल प्रशिक्षक का सम्मान कर खिलाड़ी हुए भावुक
बारां । जिला फुटबाल संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन प्रतिभा खोज फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला फुटबाल संघ के प्रेरक व राजस्थान फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने बताया कि 25 मई से जारी प्रशिक्षण शिविर मैं जिले के 90 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों व अभिभावको की मांग पर प्रशिक्षण शिविर को अब 20 जून तक आयोजित किया जाएगा। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भीमराज चौधरी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 10 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडी भाग ले रहे हैं। फुटबॉल संघ द्वारा बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को आवास व्यवस्था भोजन हेतु नगद राशि दी जा रही हैं।

जिला फुटबॉल संघ के सचिव अब्दुल अजीज ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के समापन पर भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को टी शर्ट , नेकर, बैग व पानी की बोतल व साक्स भी दिए जाएगे, श्रेष्ठ 30 खिलाड़ियों को फुटबॉल शूज भी दिए जाएंगे, उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के श्रेष्ठ खिलाड़ी का ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया जाएगा उसंघ के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में फुटबॉल तकनीक की गहनता से जानकारी दी जा रही हैं। इस प्रशिक्षण शिविर में छीपाबदौड, अटरू सहित आसपास के गांव व कस्बो के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण सुबह व शाम दोनों समय दिया जा रहा हैं। प्रातः कालीन प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को अल्पहार भी प्रदान किया जा रहा हैं। कोच का सम्मान कर खिलाड़ी हुए भावुक प्रशिक्षण के लिए दिल्ली से प्रशिक्षक सोनू शर्मा को 7 जुन तक के लिए बुलाया गया था।
सायकालीन सत्र के दौरान कोच सोनू शर्मा को उनके बेहतरीन कोचिंग के लिए प्रशिक्षण से जुड़े जिला फुटबाल संघ के पदाधिकारीयो ने अभिनंदन व सम्मान कर विदा किया, इस दौरान उपस्थित सभी खिलाड़ी भावुक हो उठे कोच सोनू शर्मा द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की, फुटबॉल संघ के प्रेरक व राजस्थान फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने बताया कि 9 जून से फिर राजस्थान के बाहर से प्रशिक्षक को आमंत्रित किया गया हैं। जो खेल तकनीक की जानकारी से अवगत कराते हुए, खिलाड़ियों को फुटबॉल का श्रेष्ठ प्रशिक्षण देगा, इस दौरान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भीम सिंह चौधरी ,नरेंद्र चतुर्वेदी, आत्माराम मीणा, नरेंद्र तिवारी, ललित गुर्जर व सुनील सांखला सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




