[aioseo_breadcrumbs]

ईद का त्योहार कुर्बानी और भाईचारे का प्रतीकः शहर काजी कय्यूम

बारां । त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा शांति उत्साह के साथ मनाया गया। एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी देश में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। प्रशासन ने भी शांति सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए, जिससे त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ अंजुमन कमेटी के सदर माजिद सलीम व नायब सदर जाकिर मंसूरी ने बताया कि ईद-उल-अजहा को इस्लामी तौर-तरीकों और सौहार्द के साथ मनाया जाता है। हम दुआ करते हैं कि देश और प्रदेश में खुशहाली बनी रहे।“ शहर काजी अब्दुल कय्युम ने बारां वासियों को बकरीद की मुबारकबाद दी और कहा, “यह त्योहार कुर्बानी का प्रतीक है।

अल्लाह के हुक्म से ईमान एक बड़ा तोहफा है। अंजुमन के प्रवक्ता शाहीद इकबाल भाटी ने बताया कि “इस दोरान मुस्लिम समाज प्रबुद्ध के लोग अंजुमन सदर माजीद सलीम, नायाब सादर जाकिर मंसूरी, पूर्व उपसभापति हाजी अब्दूल गनी, हाजी अब्दूल वाहिद ,अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहिद कुंडी, समाज सेवी शेख बहादुर, पूर्व प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव रईस फेजी, पार्षद शरीफ रंगरेज, इकबाल नेता, पूर्व पार्षद अखलाक अंसारी, परवेज खान, मुन्ना पठान, साबिर खान, नफीस पठान, इशरत खान, जाकिर खिलजी आदि ने एक दूसरे से गले मिलकर समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket