बारां । श्री भगवान जगन्नाथ रथयात्रा योजना को लेकर बैठक मंदिर श्री प्यारेराम जी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नृसिंह नागर संरक्षक व स्कोन गुरूजी हरि पिताम्बर दास द्वारा की गई। जिसमें रथयात्रा हेतु योजनाएं बनाई गई। धन संग्रह हेतु 4 जून को दोपहर 1 बजे पीपली वाले हनुमान मंदिर पर एकत्रित होना एवं यात्रा को भव्य बनाने हेतु सर्व समाजों के अध्यक्षों से मिलना व सर्व समाज के महिला मंडल से मिलकर एक बैठक रखने का प्रस्ताव लिया गया व अंतिम बैठक 10 जून को रात्रि 8 बजे रखी जाएगी। बैठक में संयोजक सत्यनारायण गर्ग, सह संयोजक गौरव चौरसिया, कोष प्रमुख रमेश यादव, प्रचार प्रमुख कमल नागर, सहायक कोष प्रमुख बृजगोविंद टेलर, पृथ्वीराज मीणा, अजय चौहान, मुकेश नामा, मनोज शर्मा, मुरलीमनोहर लक्ष्मीनारायण आदि मोजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




