[aioseo_breadcrumbs]

विश्व साइकिल दिवस आज

बारां के साईक्लिस्ट पुष्पदयाल मीणा अब तक कर चुके 20270 किमी साईक्लिंग
बारां । बारां जिले के साईक्लिस्ट पुष्पदयाल मीणा ने अपनी दैनिक दिनचर्या में साईकिल को चुना। तब से सर्दी, गर्मी, बरसात, सभी मौसम में औसतन 22-25 किमी साईकिल राईड करते है। अब तक कुल 20270 किमी साईक्लिंग कर चुके है। सर्वाधिक एक दिन में 133.3 किमी बाराँ से कस्बाथाना, शाहबाद तक साईक्लिंग कर चुके है। पुष्पदयाल मीणा ने बताया कि गत वर्ष उन्होंने नेपाल देश में चन्द्रागिरी हिल स्टेशन में सर्वाधिक 2551 मीटर ऊंचाई पर साईकिल जीपलाईन कर चुके है। बारां साईकिल टीम साथी में आर्मी रिटायर्ड केप्टन रघुवीर सिंह, डॉ. सम्पतराज नागर, डॉ. सतोष मेहता, डॉ. मुरलीधर मालव, डॉ. रूपनारायण नागर, डॉ. आशीष तिवारी इत्यादी के साथ साईक्लिंग करते है। साईक्लिंग में अपना गुरु स्व. मनोज नागर, को मानते हैं।

जिन्होंने साईक्लिंग के कई टिप्स की जानकारी प्रदान की। मीणा ने विश्व साईकिल दिवस पर आमजन को संदेश देते हुए बताया कि आज के समय में दैनिक भागदौड़ की जिन्दगी के समय में अपने शरीर के लिए कम से कम 30 मिनिट का समय दें, जिसमे अपनी सुविधा के अनुसार योग प्राणायाम, साईक्लिंग, दौड़ना, तैराकी, खेलना, नृत्य इत्यादि में से कोई ना कोई शारीरिक गतिविधि अवश्य करे। साईकिल चलाने से शरीर को कई फायदे होते है। वजन कम करने में मदद, हद्धय स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार साईकिल चलाने से तनाव व चिंता कम करने में मदद मिलती है। पर्यावरण अनुकुल साइकिल चलाना एक पर्यावरण अनुकुल गतिविधि हैं। जिससे वायु प्रदूषण कम होता है। साथ ही पुष्पदयाल मीणा ने सभी युवा साथियां से अपील करते है कि अपने जीवन में कभी भी नशे का सेवन ना करे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket