[aioseo_breadcrumbs]

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान

जिले में 5 से 20 जून तक जल संग्रहण एवं जल संरक्षण पखवाड़ा
बारां । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में 5 जून को गंगा दशमी एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक ग्राम एवं शहर में समस्त विभागों द्वारा जल स्रोतों, नदियों, जलधारा एवं तालाब पर पूजन कलश यात्रा, जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आगामी मानसून से पूर्व वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्त्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए जिले में 5 जून से 20 जून, तक जल संग्रहण एवं जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि जिले में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाकर नरेगा में निर्मित तालाब, अमृत सरोवर, नाड़ी, बावड़ी, टांका इत्यादि पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल स्त्रोतों पर स्वच्छता के लिए जन भागीदारी से साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में शामिल गतिविधियों में राजीविका के ग्राम स्तरीय संगठन को जोड़ा जाएगा साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, समस्त राजकीय-कर्मचारी, आमजन एवं स्वयंसेवी संगठन के माध्यम से जल संग्रहण संरचनाओं पर जल पूजन, कलश यात्रा, जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket